फिल्म स्टार अभिनेता सनी देओल की जीवनी – सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को पंजाब के लुधियाना जिले के एक गाँव में हुआ था | उनका बचपन का नाम अजय देओल था | उनके पिता बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेद्र और माँ प्रकाश कौर गृहिणी थी |

सनी देओल का एक छोटा भाई बॉबी देओल और दो बहने विजेता और अजीत है जो दोनों कैलिफोर्निया में सेटल है | सनी देओल की सौतेली माँ मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी जिनसे दो सौतेली बहने एशा देओल और आहान देओल है | सनी देओल का चचेरा भाई अभय देओल भी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है |

सनी देओल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात 1983 की रोमांटिक फिल्म बेताब से की थी जिसके उनके अभिनय की ना केवल प्रसंशा हुयी बल्कि उन्हें फिल्फेयर के लिए नामांकित भी किया गया था |

इसके बाद सनी देओल अर्जुन (1985) में नजर आये जिसमे उन्होंने एक बेरोजगार युवा का किरदार निभाया था | ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुयी और सनी देओल एक्शन हीरो के रूप में उभरकर पर्दे पर आये | 1986 में सनी ने अपने पिता के साथ सल्तनत फिल्म में काम किया |

80 के दशक के अंत तक सनी देओल कई हिट फिल्मो में नजर आये जिसमे डकैत (1987) , यतीम (1988) और पाप की दुनिया (1988) जैसी हिट फिल्मे थी | 1989 में सनी देओल के एक के बाद एक हित फिल्म आयी जिसमे त्रिदेव और चालबाज जैसी सुपरहिट फिल्मे शामिल है |

1990 में राजकुमार सन्तोशी की फिल्म घायल के लिए सनी देओल को जीवन का पहला फिल्फेयर अवार्ड मिला | 1991 में आदित्य पंचोली के साथ विष्णु देवा फिल्म की |

1992 से 1997 तक सनी देओल ने फिर से एक के बाद एक हिट फिल्म दी जिसमे लूटेरे , डर ,जीत , घातक , बॉर्डर और जिद्दी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मे थी | 1999 में दिल्लगी फिल्म से उन्होंने डायरेक्शन में भी कदम रखा जिसमे उन्होंने अपने भाई और उर्मिला मातोंडकर के साथ काम किया था |

21वी सदी की शुरुवात में 2001 में आयी फिल्म “गदर” से सनी देओल ने फिल्म जगत में तहलका मचा दिया | इस फिल्म के डायलोग आज भी लोगो की जुबान पर है | 2003 में फिर सनी देओल ने अनिल शर्मा के साथ मिलकर The Hero: Love Story of a Spy फिल्म में काम किया जिसमे प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्रिया थी |

ये फिल्म उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी और उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बनी | 2007 में अपने फिल्म में पहली बार धर्मेन्द्र और बॉबी देओल सभी ने साथ मिलकर काम किया और उसके बाद यमला पगला दीवाना में भी सभी ने साथ काम किया |

2010 में क्राइम थ्रिलर Right Yaaa Wrong में सनी देओल ने पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया | 2011 में रिलीज़ हुयी यमला पगला दीवाना उस साल की सफलतम फिल्मो में से एक थी | 2011 में I Love NY में काम किया लेकिन ये फिल्म ज्यादा सफल नही रही |

एनिमेटेड महाभारत में सनी देओल ने भीम के पात्र को आवाज दी थी | 2013 में यमला पगला दीवाना 2 आयी लेकिन इसको दर्शको ने सिरे से खारिज कर दिया हालंकि उनके किरदार परमवीर को सराहा गया था | 2016 में सनी ने घायल के रीमेक Ghayal Once Again में काम किया | 2017 में उनकी फिल्म पोस्टर बॉयज सेमी हिट रही |

सनी देओल की शादी पूजा देओल से हुयी और उनके दो बेटे करन और राजवीर है | करन यमला पगला दीवाना 2 में सहायक निर्देशक थे और करन देओल जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है | सनी देओल ने अपने फ़िल्मी करियर में दो नेशनल अवार्ड्स और 2 फिल्मफेयर अवार्ड जीते है |

Also read this

फिल्म स्टार अभिनेता राजेश खन्ना की जीवनी

Sanjay Dutta film star Biography in Hindi | संजय दत्त की जीवनी

Categories: Biography

1 Comment

Raja Ram Mohan Roy Biography in Hindi | राजा राम मोहन रॉय की जीवनी - Telegram Group · May 8, 2022 at 5:32 am

[…] फिल्म स्टार अभिनेता सनी देओल की जीवनी […]

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published.